■ जनरल अरुण कुमार वैद्य मैदान पर होगा दो दिवसीय आयोजन

● मुंबई।
बोरीवली क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साहजनक खबर है। बोरीवली प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-2 का आयोजन 4 और 5 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। टूर्नामेंट का आयोजन बोरीवली पश्चिम स्थित जनरल अरुण कुमार वैद्य ग्राउंड में किया जाएगा, जहां विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
इस आयोजन में समाज, राजनीति और मीडिया के कई गणमान्य अतिथियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।
‘माझी बोरीवली, स्वच्छ बोरीवली’ के संदेश के साथ आयोजित यह लीग न केवल खेल को प्रोत्साहित करेगी बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी संदेश देगी।
