
● मुंबई
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कांदिवली पश्चिम स्थित गणेश नगर में परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा सुंदरकांड पाठ और महाभंडारे का भव्य आयोजन किया गया। परिवर्तन फाउंडेशन कार्यालय (पूजा बिल्डिंग के सामने) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, इनमें विधायक असलम शेख, शिवसेना विभाग प्रमुख संतोष राणे, विधानसभा प्रमुख राजू खान, पूर्व शाखा प्रमुख भास्कर मोरे, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह, अधिवक्ता शैलेश दुबे, डॉ. बृजेश पांडे, समाजसेवी सचिन सिंह, विभाग प्रमुख दिनेश सालवी, पत्रकार जयशंकर तिवारी, पत्रकार धर्मेंद्र पांडे, लेखक संजय सिंह निर्जल, अनिल मिश्रा, अरविंद मिश्रा, पत्रकार मुरारी सिंह, समीउल्लाह खान, समद खान, बीना सिंह ठाकुर सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल रहे।
कार्यक्रम की सफलता में राजकिशोर तिवारी, राजेश सावंत, डॉ. नितिन पवार, प्रदीप पुजारी, मनोहर सिंह देवड़ा, विश्वनाथ दासरी, अजय शुक्ला, जयचंद देविदास वैष्णव, भूपेंद्र सिंह, हितेश देवड़ा, सुधीर प्रसाद, रत्नाकर हेगड़े, दीपक सिंह, जया शेट्टी, दिनेश तायडे, प्रशांत वैष्णवी, उपेश नाटेकर, दीपक मोरे, रौनक तिवारी, अविनाश स्वामी, भूषण नाटेकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।
