■ दो दिन तक छाया रहा क्रिकेट का रोमांच

● मुंबई
बोरिवली क्षेत्र में खेल और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला, जब 4 और 5 अप्रैल को बोरीवली प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2026 का आयोजन जनरल अरुण कुमार वैद्य नगर, एमएचबी बोरीवली पश्चिम में धूमधाम से किया गया। दो दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पीवी शेट्टी और भूषण पाटील के हस्ते किया गया। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। टूर्नामेंट के माध्यम से बोरिवली क्षेत्र के सभी निर्वाचित नगरसेवकों का सम्मान भी बीपीएल कमेटी द्वारा किया गया, जो आयोजन की विशेष आकर्षण रहा।
फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह भी अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगरसेविका रेखा राम यादव, राम यादव तथा ऑरा एफएमएस के सौरभ सावे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में शिम्पोली स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि त्रिमूर्ति टाइगर्स उपविजेता रहे। व्यक्तिगत पुरस्कारों में गौरव वाकड़े को ‘मैन ऑफ द सीरीज’, अजय रांजणे को ‘बेस्ट बॉलर’, विशाल नागणे को ‘बेस्ट बल्लेबाज’ और प्रकाश सिंह को ‘बेस्ट फील्डर’ चुना गया।
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने में सफल रहा, बल्कि क्षेत्रीय एकता और उत्साह का भी प्रतीक बना।
