
● मुंबई
आईटीएम काव्योत्सव और मुंबई हिंदी अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आर.के. पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित एवं प्रो. अनुराधा सिंह द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘द रोड हाफ वॉक्ड’ का विमोचन आईटीएम खारघर के सभागार में संपन्न हुआ।
समारोह के अध्यक्ष के रूप में सी.के.टी. कॉलेज के अंग्रेजी विभाग प्रमुख डॉ. राजेश येवले ने कहा कि इक्कीसवीं सदी की घटनाओं पर केंद्रित ये कविताएं आज के दौर में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मुख्य अतिथि के रूप में एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, मुंबई के अंग्रेजी विभाग प्रमुख डॉ. सचिन भुम्भे ने कहा कि इनकी कविताएं यथार्थ-केन्द्रित हैं।
विशेष अतिथि के रूप में ए.सी. पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के संप्रेषण विभाग प्रमुख डॉ. रतन काम्बले ने कवयित्री की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें विशिष्ट लेखन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का संचालन सेवासदन प्रसाद जी ने किया तथा आभार ज्ञापन गोविंद किरनानी ने प्रस्तुत किया। आर.के. पब्लिकेशन के निदेशक रामकुमार जी ने कवयित्री को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में राम स्वरूप साहू, त्रिलोचन सिंह अरोरा, चंद्रसेन सिंह, सीमा त्रिवेदी, वंदना श्रीवास्तव, कुमकुम वेदसेन, चंद्रिका व्यास, प्रकाश झा, अनिल पुरवा, राकेशमणि त्रिपाठी, रवि यादव सहित अनेक कवियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया।
