
● मुंबई
संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक भावना के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन बाबा गुरबचन सिंह और प्रताप सिंह की पावन स्मृति को समर्पित है, जिनका जीवन सेवा, त्याग और मानवता के आदर्शों का प्रतीक रहा है।
इस अवसर पर दिल्ली के बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर 2 में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सान्निध्य में भव्य सत्संग का आयोजन होगा।
मुंबई महानगर क्षेत्र में लगभग 35 स्थानों पर विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सेवा भाव को साकार करते हुए मुंबई समेत कई स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। चेंबूर के संत निरंकारी सत्संग भवन, माहूल रोड पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में हजारों श्रद्धालु निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव जीवन की रक्षा में योगदान देंगे।
