
● मुंबई
चर्चगेट पश्चिम रेलवे में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तथा महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती ट्रेन मैनेजर व मोटरमैन ब्रांच ऑल इंडिया एससी-एसटी एम्लॉइज असोसिएशन द्वारा मनाई गई। इस मौके पर खंडू रघुनाथ माळवे उर्फ डॉ खं र माळवे -खरमा के हिंदी काव्य संग्रह ‘असली सवेरा’ का विमोचन किया गया।
एस सी-एसटी असोसिएशन की जोनल अध्यक्षा आयु-शकुंतला वाव्हळ और मंडल सचिव विजय जगताप, जे आर भोसले ( जोनल सचिव) तथा प्रशांत कानडे- (मंडल सचिव)-रेल्वे एम्प्लॉइज युनियन पदाधिकारी) द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज, तथागत भगवान गौतम बुध्द की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके बुध्द वंदना त्रिशरण पंचशील ग्रहण की गई। छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा फुले, छत्रपति शाहु महाराज की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रेल्वे अधिकारी पीसीईई गोयल, सीईई दिनेश जैन और वरिष्ठ अधिकारी आदि, मोटरमैन अधिकारी और महिला वर्ग उपस्थित मान्यवरों का सत्कार किया गया।आयोजक अध्यक्ष विजय बनसोडे , सचिव विकास शिंदे, कोषाध्यक्ष आर बी सोनवणे, संयोजक संजय अंबुलकर, उदय कांबळे, सुरेंद्र साखरे, सुधाकर बि-हाडे, सुधीर मेश्राम, अभिजित रोकडे, रघुनंदन सिंह, अनिल जाधव, विनोद बोरकर, संदेश गायकवाड़, गमरे ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग दिया। संचालन विकास शिंदे और सुधीर मेश्राम ने किया।
प्रास्ताविक संजय अंबुलकर ने पेश किया। सुरेंद्र साखरे ने प्रारंभ में गीत पेश किया। उपस्थित वक्ताओं ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का संबोधन किया। अपने ख़ास अंदाज़ में श्रीमती शकुंतला व्हावल ने अपने भाषण से सब का दिल जीत लिया।
