
● मुंबई
साहित्य प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन के तहत 26 अप्रैल 2026, रविवार को मीरा रोड (पूर्व) स्थित विरंगुला केंद्र में साहित्य एवं काव्य की एक गरिमामयी संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वरसंगम फाउंडेशन, ‘अनभै’ तथा नवल प्रयास (शिमला) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।
यह संध्या प्रख्यात शायर डॉ. विनोदप्रकाश गुप्ता ‘शलभ’ के विराट व्यक्तित्व और उनकी कालजयी कृतियों को समर्पित होगी। कार्यक्रम के दौरान त्रैमासिक पत्रिका ‘अनभै’ के विशेषांक का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिसके पश्चात भव्य ग़ज़ल गोष्ठी आयोजित होगी।
समारोह की अध्यक्षता डॉ. कुंदन यादव (सीमा शुल्क आयुक्त) करेंगे, जबकि विशेषांक का लोकार्पण सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान के करकमलों से संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. हूबनाथ, शैलेश सिंह और मुस्तहसन आज़म अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। ग़ज़ल गोष्ठी की अध्यक्षता श्री असलम हसन (सीमा शुल्क आयुक्त) करेंगे। कार्यक्रम सायं 5 बजे प्रारंभ होगा।
