
● मुंबई
अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज ने मालाड में अपने नए ध्यान केंद्र का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में संस्था की अतिरिक्त मुख्य जयंती दीदी और उत्तर मुंबई केंद्र की निदेशक दिव्या दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
समारोह में फिल्मकार सुभाष घई, गायक शान, सूफी गायिका कविता सेठ, निर्देशक उमेश शुक्ला, प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ श्याम अग्रवाल और विधायक असलम शेख सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राज्यपाल गहलोत ने केंद्र को ‘प्रकाश स्तंभ’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह स्थान लोगों के जीवन में मानसिक शांति, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। कार्यक्रम के अंत में मालाड केंद्र की प्रभारी सिस्टर नीरजा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
