
● मुंबई
मुंबई की ट्रैफिक समस्या को कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुंबई मेट्रोपोलीटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एम एम आर डी ए ) ने ऑरेंज गेट –मरीन ड्राइव अंडरग्राउंड टनल प्रोजेक्ट में लगभग 250 मीटर सुरंग निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि शहर के आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
यह प्रोजेक्ट अत्याधुनिक स्लरी शील्ड टुनल बोरिंग मशीन (टी बी एम ) तकनीक के जरिए बनाया जा रहा है, जिससे सुरक्षित और तेज़ी से खुदाई संभव हो पाती है। इसके साथ ही सुरंग के भीतर स्थायी सेगमेंटल लाइनिंग रिंग्स भी स्थापित की जा रही हैं, जो संरचना को मजबूत और टिकाऊ बनाती हैं। यह पूरा कॉरिडोर ट्विन टनल प्रणाली पर आधारित है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 4.8 किलोमीटर है।
यह टनल ऑरेंज गेट को सीधे मरीन ड्राइव से जोड़ेगी, जिससे दक्षिण मुंबई के पूर्व और पश्चिम हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। वर्तमान में इस रूट पर पीक ऑवर के दौरान यात्रा में लगभग 40 मिनट का समय लगता है, लेकिन टनल के पूरा होने के बाद यह समय घटकर मात्र 5 मिनट रह जाएगा।
इस परियोजना के पूरा होने से न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि ईंधन की बचत और प्रदूषण स्तर में भी गिरावट देखने को मिलेगी। यह प्रोजेक्ट मुंबई को एक आधुनिक, स्मार्ट और कुशल परिवहन प्रणाली की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
