
● रविंद्र मिश्रा@मुंबई
देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के 1000वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिण मुंबई स्थित धाकलेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सव’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ।
तुलसीदास गोपाल जी चैरिटेबल एंड धाकलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक दत्ता कोठावले ने बताया कि सोमवार 11 मई को आयोजित इस सांस्कृतिक समारोह में प्रसिद्ध कलाकार सुभदा वराडकर की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, ट्रस्ट के चेयरमैन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक एल. भंसाली सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।
