● नए सप्ताह की शुरुआत कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। किसी को करियर में सफलता मिलेगी तो किसी को आर्थिक लाभ और पारिवारिक सहयोग का सुख प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियों को इस सप्ताह सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। जानिए, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस हफ्ते आपको अपने सभी कार्य बेहद सावधानी के साथ करने होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपकी पूर्व की मेहनत पर पानी फेर सकती है और आप अपने वरिष्ठों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें, क्योंकि वे आपके प्रोजेक्ट आदि में बाधाएं डालने का प्रयास कर सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछ बातों को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी, लेकिन आप अपने विवेक और इष्टमित्रों की सहायता से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार की दृष्टि से यह समय अत्यंत शुभ और लाभप्रद रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभप्रद रहेगा। इस सप्ताह करियर और कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध की तुलना में अधिक लाभदायक रहेगा। ऐसे में अपने महत्वपूर्ण कार्य सप्ताह की शुरुआत में ही पूरे करने का प्रयास करें। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ अथवा उधार दिया गया धन भी वापस मिल सकता है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आया है। यह हफ्ता बीते सप्ताह की तुलना में अधिक अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावशाली व्यक्ति अथवा इष्टमित्र की सहायता से पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। करियर और कारोबार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तुलना में अधिक शुभ और लाभदायक साबित होगा। पूरे सप्ताह घर और बाहर लोगों से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। किसी बड़ी कारोबारी डील के फाइनल होने से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। निवेश संबंधी योजनाएं बनेंगी और पूर्व की कई समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत शुभ और लाभप्रद रहेगा। इस सप्ताह आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की सराहना होगी और वरिष्ठ आपके पद तथा जिम्मेदारियों में वृद्धि कर सकते हैं। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में उनके योगदान की प्रशंसा होगी और प्रभाव बढ़ेगा।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभप्रद साबित होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं और प्रमोशन या मनचाहे स्थान पर तबादले की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको सुखद समाचार मिल सकता है। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने से लगभग सभी क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगी और आप अपनी बुद्धि एवं विवेक से विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से अटके कार्यों में प्रगति होने से प्रसन्नता मिलेगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने से कठिन लगने वाले कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत देने वाला साबित होगा। बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान इस सप्ताह काफी हद तक मिल सकता है। हालांकि, आपको अभी भी निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा सुखद और नए संपर्क बनाने वाली साबित होगी।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहेगा। इस हफ्ते करियर और कारोबार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, वहीं पारिवारिक परेशानियां भी चिंता का कारण बनेंगी। इन मामलों में उलझने के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। सौभाग्य का पूरा साथ नहीं मिलने से बनते कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी होगा कि ये परेशानियां स्थायी नहीं हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन की कई समस्याओं से राहत दिलाने वाला साबित होगा। इस हफ्ते आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे जीवन के लगभग हर क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति या मनचाहे स्थान पर तबादले की इच्छा पूरी हो सकती है। समय पर लक्ष्य पूरे होने से संतोष मिलेगा। आपकी योजनाबद्ध कार्यशैली और जिम्मेदारी निभाने की आदत की वरिष्ठ प्रशंसा करेंगे।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। इस हफ्ते घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और स्नेह मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान निकल सकता है। किसी व्यक्ति, योजना या बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकता है। व्यापारियों को पुराने निवेश का लाभ मिलेगा और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
