
● मुंबई
21 मई 2026 गुरुवार को आर के पब्लिकेशन मुम्बई द्वारा प्रकाशित और के. पद्मनाथन (वरिष्ठ परिवहन प्रबंधक, संचालन,पश्चिम रेलवे ,मुंबई) द्वारा लिखित ‘ रुक जाना नहीं ‘ काव्य संग्रह का विमोचन पश्चिम रेलवे मुख्यालय, चर्चगेट के संवाद हाल में पश्चिम रेलवे के महा प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक वी ए मलेगाओंकार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विनीत गुप्ता तथा आर के पब्लिकेशन मुम्बई के निदेशक रामकुमार के हाथों संपन्न हुआ।
विशेष बात यह है कि पुस्तक के लेखक मूलतः तमिलभाषी हैं और हिंदी में उन्होंने कविताएं लिखी हैं। जीवन के अनुभव से उपजी ये कविताएं पाठकों के हृदय को स्पर्श करती हैं। विषय की विविधता और उसकी प्रस्तुति बहुत आकर्षक है। सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण ये कविताएं पाठको को नई दिशा देते हुए प्रेरित करती हैं।
इस कार्यक्रम में पंकज कुमार सिंह आरती सिंह परिहार, सचिन अशोक शर्मा, राकेश कुमार, महावीर सिंह, मनमोहन धीर, रोहित त्रिपाठी,बी डी श्रीवास्तव, अंनत शुक्ल सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पश्चिम रेलवे की वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी सुनीता अहिरे ने किया।
