
● मुंबई
‘ऑफिस ऑफिस’ भारतीय टीवी जगत का एक आइकॉनिक शो रहा है। एक बार फिर से वही जादू ‘ऑफिस ऑफिस चली मुसद्दी की बेटी’ के रूप में नए अंदाज़ में लौट रहा है। 25 मई से इस शो का प्रसारण दूरदर्शन नेशनल पर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे किया जाएगा। शो का निर्माण ईगल फिल्म्स ने किया है जबकि निर्देशक है दिग्गज कॉमेडी डायरेक्टर राजन बाघधारे। स्टोरी, स्क्रीनप्ले और संवाद मशहूर लेखक जोड़ी हीरेन्द्र झा और निमिषा दीक्षित ने लिखे हैं।
हीरेन्द्र- निमिषा का इससे पहले दूरदर्शन पर ही एक और चर्चित शो ‘दूर से नमस्ते’ भी आ चुका है। हीरेन्द्र-निमिषा की किताब ‘सेज: सुनंदा पुष्कर की कहानी’ भी बेहद लोकप्रिय है। इनदिनों यह जोड़ी कई फिल्में, वेब सीरीज और टीवी शो लेखन के कामों में जुटी है।
‘ऑफिस ऑफिस चली मुसद्दी की बेटी’ की बाबत हीरेन्द्र कहते हैं- ‘हमने बचपन में यह शो देखा था। इसके सभी किरदार पंकज कपूर, मनोज पाहवा, संजय मिश्रा आज बड़े नाम हैं। हमारे लिए इसके नए सीजन के साथ जुड़ना बड़ी खुशी की बात है और हमने पूरी कोशिश की है कि उसी जादू को नए और बदलते समय के हिसाब से रच सकें। उम्मीद है दर्शकों को यह शो काफी पसंद आएगा।

स्टार कास्ट की बात करें तो खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने अनोखी लाल मुसड्डी यानी मुसद्दी की बेटी का किरदार निभाया है। बाकी अन्य कलाकार भी बेहद अनुभवी और टैलेंटड हैं।
निमिषा कहती हैं कि आज कल कॉमेडी के नाम पर वलगर कॉमेंट्स की बाढ़ आई हुई है ऐसे में यह शो एक पारिवारिक हँसी ठहाकों वालों शो है जो दर्शकों को बेहद रास आने वाला है। दूरदर्शन के अलावा यह शो आप वेव्स ओटीटी पर भी देख सकते हैं।
