■ पत्रकारों, कवियों, पुलिस, वकीलों और कारोबारियों की टीमों ने दिखाया खेल कौशल

● मुंबई
पत्रकार विकास संघ द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘पीवीएस कप 2026’ क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार, 31 मई को गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में उत्साह और खेल भावना के माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में पत्रकारों, पुलिसकर्मियों, कवियों, कारोबारियों, वकीलों और नगरसेवकों की कुल आठ टीमों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच में नगरसेवकों की टीम ने मुंबई पुलिस जोन-12 की टीम को पराजित कर ‘पीवीएस कप 2026’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, महासचिव अजय सिंह और प्रमुख सलाहकार सुनील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया, जबकि आशीष पांडेय, अर्जुन कांबले और यश उपाध्याय ने प्रभावशाली कमेंट्री से मुकाबलों को और रोचक बना दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक असलम शेख, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक विद्या ठाकुर, विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्र, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (उबाठा) के प्रवक्ता आनंद दुबे, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. श्याम अग्रवाल, मुंबई भाजपा के महासचिव विनोद शेलार, मनपा सभागृह के गुट नेता गणेश खणकर, उपनगर स्थापत्य समिति की अध्यक्ष संगीता शर्मा, नगरसेवक योगेश वर्मा, धवल वोरा, सिद्धार्थ शर्मा, रफीक शेख, वीरेंद्र चौधरी, पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा, ज्ञानमूर्ति शर्मा और सिराज शेख सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

आयोजन में क्रिकेट कोच और स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक कमेंटेटर ज्वाला सिंह की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में भानुप्रकाश मिश्रा, अमर त्रिपाठी, श्रीश उपाध्याय, रणजीत सिंह श्रीनेत, भगवती मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, शमीउल्ला खान, मुरारी सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, चेतन महोबिया, विपुल मीनावाला, देवांश मिश्रा, शिवलाल यादव, विक्रम जाधव, कवि सर्वश्री महेश दुबे, हास्य सम्राट सुरेश मिश्रा, प्रसिद्ध कवि मुकेश गौतम, लाफ्टर फेम सुनील सावरा, कवि रासबिहारी पांडेय, कवि अल्हड़ असरदार सहित संतोष पांडेय, तुफेल खान, अब्दुल चौधरी तथा अन्य सहयोगियों ने सक्रिय योगदान दिया। सुबह से देर रात तक चले मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा और खेल प्रेमियों को भरपूर रोमांच प्रदान किया।

