
▪️मुंबई
अंधेरी पूर्व स्थित नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के संस्था कार्यालय परिसर में जरूरतमंद 150 दिव्यांगजनों को नोटबुक, पानी की बोतल तथा व्हीलचेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध आरटीआई विशेषज्ञ अनिल गलगली ने की।
इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश सिंह, समाजसेवी गणेश अग्रवाल, एड. अशोक मिश्रा, अजय तिवारी, जगत गौतम तथा रवि दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभाकर शुक्ला, प्रशांत चारी, संतोष कुमार दुबे, प्रशांत दुबे, सुधीर वाडेकर, रज्जाक विल्खिया, डॉ. स्वामीनाथ शर्मा, अमित खरवार, विनय दुबे, अनिल धोत्रे, गुरूजस यादव, पवन दुबे, लता रोहिदास, शीतल महात्रे, कैपूरी जरीवाला एवं राम ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
