
नई दिल्ली।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट के अनुसार भारत अब चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों के जन्म वाला देश बन गया है। देश में हर दिन औसतन 63,169 बच्चे जन्म लेते हैं यानी हर 24 घंटे में एक छोटे शहर जितनी आबादी जन्म ले रही है। यह आंकड़ा वैश्विक जन्मों का लगभग पांचवां हिस्सा है।
वहीं चीन में जन्म दर लगातार गिर रही है। 2022 में प्रति हजार लोगों पर यह दर 6.77 रह गई, जबकि 2021 में 7.52 थी। चीन की ‘एक बच्चा’ और अब ‘दो बच्चा’ नीति के बावजूद यह गिरावट बनी हुई है, जिससे उसकी जनसंख्या और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है।
दूसरी ओर लक्ज़मबर्ग जैसे देश में प्रतिदिन सिर्फ 18 बच्चे जन्म लेते हैं, जो भारत की तुलना में बेहद कम है। यह वैश्विक स्तर पर जनसंख्या वृद्धि में बड़े अंतर और देशीय नीतियों का स्पष्ट संकेत है।