
- मुंबई
मुंबई के वरिष्ठ हास्य कवि सुरेश मिश्र को महाकवि बाण प्रतिष्ठान द्वारा वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित साहित्यिक ‘पं. बाण सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 15 जुलाई 2026 को देशभारती पब्लिक इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। सम्मान के अंतर्गत शॉल, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र तथा 51 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
समारोह में ओजस्वी काव्य परंपरा के शिखर कवि पं. वेदव्रत वाजपेई की जयंती ‘गुरु पर्व’ के रूप में मनाई जाएगी। इसी अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सुरेश मिश्र की कृति ‘डमरू शतक’ का भी लोकार्पण होगा, जिसे हिंदी साहित्य का पहला प्रकाशित डमरू छंद संग्रह बताया गया है।
इस सम्मान की घोषणा देशभारती पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक पं. वेदव्रत वाजपेई ने प्रेस वार्ता में की। सुरेश मिश्र की अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें साहित्य अकादमी सहित अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। कॉलेज के प्रबंधक मनुव्रत वाजपेई ने साहित्य प्रेमियों से समारोह में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
