
▪️पनवेल
पनवेल के साईं नगर स्थित गणेश साईं मंदिर में हिंदी भाषी महिला मंडल द्वारा सावन माह 2026 के पावन अवसर पर ‘शिवचर्चा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सौ. अर्चना यादव मंडली ने शिवचर्चा और भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे उपस्थित महिलाएं भक्तिरस में सराबोर हो गईं।

कार्यक्रम के दौरान लायन्स क्लब पनवेल ने प्रोजेक्ट चेयरपर्सन ला. प्रतिमा चौहान के मार्गदर्शन तथा अध्यक्षा ला. मंगला ठाकूर के नेतृत्व में न्यू ऐरा हॉस्पिटल, वाशी के सहयोग से नि:शुल्क मल्टी डायग्नोस्टिक कैंप आयोजित किया। इसमें 75 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 13 मोतियाबिंद मरीजों की पहचान हुई, जिनके उपचार का दायित्व लायन्स क्लब पनवेल ने लिया। इस अवसर पर ला. हेमंतसिंह ठाकूर, ला. मनोज म्हात्रे, ला. लुईस कोलेसो, ला. मोतीलाल जैन, ला. एस. जी. चव्हाण, ला. अलका चव्हाण, ला. शोभा गिल्डा और ला. सुनीता सिंह उपस्थित रहे।

इसके अलावा आधार वेलनेस एंड फिटनेस सेंटर के सहयोग से बॉडी एनालिसिस कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें 32 लोगों ने भाग लेकर वजन नियंत्रण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
