
▪️मुंबई
एस.वी.के.एम. द्वारा संचालित नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स (सशक्त स्वायत्त) में मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर कहानी प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा अक्षया गणपति द्वारा सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानियों मुक्तिधन, बड़े घर की बेटी और बोध सहित अन्य रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। निर्णायक मंडल में मुजीब खान, मनीषा सिंह और डॉ. उमा ढेरे शामिल रहे, जबकि मान्यम ज्वेल्स के संचालक महेंद्र सुराना ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता में अश्रिया गुप्ता ने प्रथम, दृष्टि जैन ने द्वितीय और अदिति गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऋत्विज भट्ट, प्राची चौरसिया और मनन धुरिया को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। अंत में निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. ममता झा, रितेश यादव, डॉ. प्रीति सिंह तथा सचिव दीक्षा देशमुख के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. पराग आजगांवकर और उप-प्रधानाचार्या भावना मेनन का विशेष सहयोग रहा।
