
▪️मुंबई। दहिसर पूर्व स्थित श्री सद्विचारेश्वर महादेव मंदिर में रविवार, 16 अगस्त 2026 को श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। भारतीय सद्विचार मंच की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले महारुद्राभिषेक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुष्ठान के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक मुरजी पटेल, श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, विवेक उपाध्याय, विद्यार्थी सिंह, विजय राय, विनोद मिश्रा, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह, रामकृपाल उपाध्याय, टेक्नोक्रेट दिनेशचंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, बयार परिवार के संयोजक द्वय सूर्यकांत उपाध्याय और अनिल मिश्र, हेमंत पांडे, ब्रह्मदेव सिंह, कवि सुरेश मिश्र, सुरेंद्र मिश्रा, सतीश दुबे, उमेंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष पं. कमलाशंकर मिश्रा एवं बैजनाथ मिश्रा, मंत्री नागेंद्र मिश्रा, सह मंत्री राजीव मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा सहित संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।
