▪️ कल्याण में दहेज प्रथा, विवाह में बढ़ते खर्च और नई पीढ़ी में संस्कारों पर हुई चर्चा

•मुंबई। विश्व ब्राह्मण समाज-कल्याण परिषद एवं सरयूपारीण ब्राह्मण मंच फाउंडेशन के संयोजक डॉ. विजय पंडित के नेतृत्व में रविवार को कल्याण के के.एम. अग्रवाल कॉलेज ऑडिटोरियम में 21वां सरयूपारीण ब्राह्मण समाज इच्छुक वर-वधू परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय के साथ दहेज प्रथा, विवाह में अनावश्यक खर्च, करियर के कारण विवाह में देरी और नई पीढ़ी में संस्कारों की कमी जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने समाज की एकजुटता, संस्कारों और बच्चों के साथ संवाद पर जोर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि दहेज के कारण कई अच्छे रिश्ते टूट जाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय और डॉ. सतीश पाण्डेय ने आपसी सहयोग पर जोर दिया।
सम्मेलन में ओमप्रकाश (मुन्ना) पांडेय, रमाशंकर (चंदू) तिवारी, डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, डॉ. अमर मिश्र, रमाकांत उपाध्याय, विश्वनाथ (नन्हे) दुबे, प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल, मुरलीधर तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, बलराम मिश्रा, कविता पांडेय, सीमा तिवारी, नूतन पांडेय, राजेश विक्रांत, अरविंद उपाध्याय, गुलाबचंद्र दूबे और अरविंद दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
