▪️सरकार ने शुरू की तैयारी

- मुंबई। महाराष्ट्र की 100 साल से अधिक पुरानी गणेशोत्सव परंपरा को अब दुनिया के सामने वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। सांस्कृतिक कार्य मंत्री ॲड. आशिष शेलार ने गणेशोत्सव के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का वैज्ञानिक तरीके से डेटा तैयार कर इसे यूनेस्को की सूची में शामिल कराने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।
शेलार ने कहा कि गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा मिलने के बाद सरकार की भूमिका केवल अनुमति देने वाली नहीं, बल्कि आयोजक की भी है। राज्य और दुनिया भर में मनाए जाने वाले गणेशोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों, मंडलों और सामाजिक गतिविधियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जाए।
उन्होंने घर-घर मनाए जाने वाले अनूठे गणेशोत्सव और सामाजिक कार्यों की जानकारी भी डिजिटल माध्यम से दुनिया तक पहुंचाने के निर्देश दिए। अधिकाधिक मंडलों और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों को ऑनलाइन दर्शन सुविधा से जोड़ने को कहा गया। शेलार ने मूर्तिकारों के लिए ‘वेलिंग-खातू पुरस्कार’ देने की घोषणा की।
