
▪️मुंबई
मानसून के बीच मौसम की बदलती परिस्थितियों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रशांत महासागर में अल नीनो मजबूत हो रहा है, जबकि हिंद महासागर की इंडियन ओशन डायपोल (IOD) प्रणाली कमजोर पड़ गई है। दोनों बदलाव भारतीय मानसून के लिए प्रतिकूल माने जा रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अल नीनो की सक्रियता बढ़ने से मानसूनी हवाओं की ताकत प्रभावित हो सकती है। वहीं, IOD के कमजोर होने से भी भारत को मिलने वाली मानसूनी सहायता कम हो सकती है। इसके चलते देश में पहले से मौजूद बारिश की कमी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मानसून के इस बदले मिजाज का असर महाराष्ट्र और मुंबई पर भी पड़ सकता है। बारिश की मात्रा के साथ उसके वितरण में भी असमानता देखने को मिल सकती है। हालांकि, मानसून की अंतिम स्थिति कई अन्य मौसमी प्रणालियों पर भी निर्भर करेगी।
