- पनवेल। सावन माह में पावन पर्व नागपंचमी के दुग्ध-शर्करा योग के अवसर पर पहली बार ‘कांवड़ यात्रा’ का आयोजन हिंदी भाषी महिला मंडल, साईं नगर परिसर, पनवेल द्वारा किया गया। यात्रा श्री गणेश साईं मंदिर, साईं नगर से शिवा महादेव मंदिर तक निकाली गई, जिसमें कुल 50 महिला कांवड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा का समापन शिवा महादेव मंदिर में हुआ। यहां सभी कांवड़ियों ने ‘बम भोले बम’ के जयकारे लगाते हुए भगवान महादेव और नागदेवता को जल एवं दूध अर्पित किया तथा भजन-कीर्तन किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रतिमा आर. चौहान, नेहा पांडे, पूजा पुरोहित और शोभा पाठक ने विशेष मेहनत की।
आयोजन में राहुल सिंह राजपूत ने महिला कांवड़ियों के लिए कांवड़, रस्सी और बैंजो पथक की सेवा उपलब्ध कराई। पनवेल शहर पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक पुंडलिक सांळुंखे तथा पुलिस हवलदार रंजना गायकवाड की उपस्थिति में यात्रा सुरक्षित माहौल में संपन्न हुई।
