
▪️मुंबई
भाब्रेकर नगर, कांदिवली पश्चिम स्थित प्रसिद्ध शक्ति माता मंदिर में क्षेत्रीय महिलाओं की ओर से भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शारदा मिश्रा के मार्गदर्शन और किरण शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
माता की चौकी में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की तथा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में पुष्पा मिश्रा, आरती तिवारी, शाकुंतला, शिवदेवी मिश्रा, प्रीति, प्रियंका दुबे और नेहा मिश्रा ने प्रमुख रूप से भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु महिलाएं भाव-विभोर होकर माता की भक्ति में लीन नजर आईं।
