
▪️मुंबई
गणेशोत्सव को पर्यावरण-अनुकूल और रचनात्मक बनाने के लिए मुंबई में 23 अगस्त को विशेष गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी और सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य नागरिकों, खासकर युवाओं को मिट्टी से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
महाराष्ट्र सरकार ने 2025 में गणेशोत्सव को ‘राज्य महोत्सव’ घोषित किया था। इस वर्ष उत्कृष्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव प्रतियोगिता का विस्तार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक किया गया है। देश-विदेश के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
मुंबई के प्रभादेवी स्थित पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी के प्रथम तल के प्रदर्शनी हॉल में होने वाली कार्यशाला में प्रतिभागियों को शाडू मिट्टी और प्रतिमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सहभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रवेश शुल्क 300 रुपए है और सीटें सीमित हैं। पंजीकरण के लिए 8779584224 पर संपर्क किया जा सकता है।
