
▪️मुंबई
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से ‘नर सेवा नारायण पूजा’ की भावना के तहत संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने 23 अगस्त को धारावी, अंबोजवाडी और कल्याण में रक्तदान शिविर आयोजित किए। तीनों शिविरों में कुल 597 निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया।
धारावी के ट्रांजिट कैंप म्युनिसिपल स्कूल में 181 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर का शुभारंभ संत निरंकारी मिशन के प्रचार-प्रसार एवं सेवादल विभाग के मेंबर इंचार्ज मनमोहन छाबड़ा की उपस्थिति में हुआ। विधायक महेश सावंत ने भी शिविर का दौरा कर सेवा कार्य की सराहना की। रक्त संकलन संत निरंकारी रक्तपेढ़ी ने किया।

अंबोजवाडी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में 150 यूनिट रक्तदान हुआ। स्थानीय ब्रांच मुखी मदन सिंह और रक्तपेढ़ी व्यवस्थापक मारुति कासारे सहित सेवादल अधिकारी उपस्थित रहे।
कल्याण के रामवाड़ी स्थित सत्संग भवन में 266 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें 187 पुरुष और 79 महिलाएं शामिल थीं। शिविर का शुभारंभ सेक्टर संयोजक जगन्नाथ म्हात्रे की उपस्थिति में हुआ। विधायक सुलभा गायकवाड, पूर्व उप महापौर एवं नगरसेवक मोरेश्वर भोईर और समाजसेवी कैलास भोईर ने भी सेवा कार्य की सराहना की।
