▪️ भाजपा नेता प्रेम शुक्ल के हाथों हुआ 11 महिलाओं का सम्मान
- मुंबई। वरिष्ठ समाजसेवी रमेश शुक्ला के मार्गदर्शन में वडाला में श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। राकेश पांडेय की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में भजन गायक सुनील दुबे और उनकी टीम ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। सुबह शिवसेना के उपनेता एवं पूर्व सांसद राहुल रमेश शेवाले ने पूजा स्थल पर दर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, उनकी पत्नी शांति देवी शुक्ल, भाजपा महाराष्ट्र प्रवक्ता संजय सिंह ठाकुर, आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार अनिल गलगली, भाजपा प्रवक्ता प्रो. दयानंद तिवारी, भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह और दीपनारायण शुक्ला सहित अन्य अतिथियों को रमेश शुक्ला ने शाल एवं तुलसी पौधा भेंटकर सम्मानित किया। प्रेम शुक्ल के हाथों 11 महिलाओं का भी सम्मान कराया गया। शुक्ला परिवार ने उन्हें भगवान हनुमान की आकर्षक प्रतिमा भेंट की।
आयोजन में जयप्रकाश तिवारी, गोकरण त्रिपाठी, बालकृष्ण तिवारी, हरिप्रसाद कनौजिया, गुड्डू त्रिपाठी, लाला विश्वकर्मा, मनीष तिवारी, मोहन माली, शशि पटेल, सानूर शेख, हर्ष शुक्ला तथा मीना मिश्रा, किरण जायसवाल, पार्वती माली, रत्ना राकेश पांडेय और श्रुति तिवारी ने सक्रिय सहयोग दिया।
