
▪️मुंबई। भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई (आईआईएम मुंबई) में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री, मंत्रिमंडल सचिव तथा सचिव, उच्चतर शिक्षा विभाग के संदेश और अपील सभी कार्मिकों तक पहुंचाई गई। संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार तिवारी का हिंदी दिवस संदेश भी जारी किया गया।
संस्थान के अधिकारियों ने वाशी, नवी मुंबई में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में सहभागिता की।
निदेशक प्रो. मनोज कुमार तिवारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ले.क. (श्रीमती) निशा सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी कार्मिकों को अधिकाधिक सरकारी कार्य हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन मो. आफताब आलम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-1 (हिंदी भाषा) ने किया।
