- मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था आशीर्वाद के हिंदी सेवा के 57वें वर्ष और 34वें भाषा-सेतु एवं राजभाषा पुरस्कार समारोह का आयोजन 29 सितंबर को आईआईटी मुंबई, पवई के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। फिल्म निर्देशक रमेश तलवार, संगीतकार कुलदीप सिंह, निर्देशक तरुण माथुर, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, अभिनेता विष्णु शर्मा, आशीर्वाद के चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष सुधा सिंह, आईआईटी मुंबई के डीन प्रा. रवींद्र गुडी, कुलसचिव गणेश बोरकडे, शायरा दीप्ति मिश्रा, अभिनेता विद्युत जामवाल और निदेशक नीता बाजपेयी ने पुरस्कार प्रदान किए।

‘अपनी भाषा, अपना गौरव’ परिचर्चा में विवेक अग्रवाल के संचालन में चिंतामणि जोगलेकर, निखिल मेहता, सतीश सिंह और सरताज मोहम्मद शकील ने विचार रखे।
आशीर्वाद नव रत्न सम्मान से साहित्यकार राजेश रेड्डी, विद्युत जामवाल, पद्मश्री डॉ. शोमा घोष, उषा नाडकर्णी, डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र, डॉ. अलका पाण्डेय, आदित्य दुबे, संतोषी गुलाबकली मिश्रा, अशोक बन्थिया और जापान की मायो हितोमी को सम्मानित किया गया। मूल साहित्यिक कृति सम्मान असलम हसन, सतीश सिंह और ममता सिंह को मिला।
संचालन रवि यादव ने किया। चयनकर्ताओं में अमर त्रिपाठी, राजेश विक्रांत और डॉ. जेपी बघेल रहे। विनोद दुबे ने संगीतमय प्रस्तुति दी। आभार नीता बाजपेयी ने माना।
