
▪️मुंबई। डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि से दो दिन पहले 10 अक्टूबर को मीरा रोड स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के विरंगुला केंद्र में ‘समाजवादी आंदोलन एवं डॉ. राममनोहर लोहिया’ विषय पर व्याख्यान एवं चर्चा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश राय ने लोहिया के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, समाजवादी-गांधीवादी चिंतन, चौखंभा राज की अवधारणा और आम आदमी के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला।
चर्चा के दौरान एडवोकेट तीर्थराज सिंह ने सांप्रदायिकता से जुड़ा सवाल उठाया, जिस पर विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्षीय वक्तव्य में मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हूबनाथ पांडेय ने कहा कि गांधी, लोहिया और मार्क्स के विचारों में से उपयोगी बातों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वर संगम फाउंडेशन के चेयरमैन हृदयेश मयंक ने डॉ. राय का सम्मान किया। डॉ. हरिप्रसाद राय ने आभार व्यक्त किया और संचालन शैलेष सिंह ने किया।
