
▪️मुंबई। पत्रकार विकास संघ के आगामी वार्षिक अवार्ड समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को अंधेरी पूर्व के मोगरा पाडा स्थित एरिस्ट्रोकेट इमारत परिसर में बैठक आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की रूपरेखा, सम्मानित किए जाने वाले लोगों, अतिथियों और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में सुनील सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, भानुप्रकाश मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, शेषनाथ सिंह, उमाशंकर मिश्र, विक्रम जादव, इकबाल ममदानी, जय सिंह, जेदवी आनंद और देवांश मिश्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष स्मारिका प्रकाशित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। बैठक में बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारों को नई तकनीकों और चुनौतियों के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।
