
▪️ मुंबई
महाराष्ट्र सरकार की राज्य उत्कृष्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल प्रतियोगिता 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हांगकांग का महाराष्ट्र मंडल, राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की महाराष्ट्र समाज सेवा समिति और राज्य स्तर पर सांगली के मोरया गणेश मंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में कुल 354 मंडलों ने हिस्सा लिया।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडलों को क्रमशः 7.50 लाख, 5 लाख और 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस वर्ष पहली बार शुरू किए गए ‘वेलिंग-खातू गणेश मूर्तिकार’ पुरस्कार के लिए राजन विष्णु पाटकर का चयन किया गया है। उन्हें 2.50 लाख रुपये और सम्मान चिह्न प्रदान किया जाएगा।
विजेताओं का सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित होगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार पुरस्कार प्रदान करेंगे।
