- मुंबई। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद 87 वर्षीय संत श्री आसाराम बापू को बेहतर आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठी है। मुंबई की संस्था युवा जागृति संघ ने आरोप लगाया है कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे संत को न्यायालय के निर्देशों के बावजूद उचित आयुर्वेदिक उपचार नहीं मिल रहा है।

संस्था के पदाधिकारी एडवोकेट पवन करकेरा के अनुसार 30 जून 2026 को सर्वोच्च न्यायालय और 1 जुलाई को राजस्थान उच्च न्यायालय ने पूर्व में उपलब्ध आयुर्वेदिक चिकित्सा जारी रखने के निर्देश दिए थे। चिकित्सकों ने भी उन्हें आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि बापू हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। जोधपुर जेल में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए उनकी सुरक्षा पर चिंता जताई गई है। संस्था ने न्यायालय के निर्देशों का पालन कर उन्हें तत्काल आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की है।
