- मुंबई। बिग बिजनेस काउंसिल की ओर से इंडिया फाइन आर्ट्स काउंसिल और ज़ीलस बेवी के सहयोग से मुंबई प्रेस क्लब में ब्रिलियंट अवॉर्ड्स सीजन-4 का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने और समाज में योगदान देने वाले 26 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार एवं जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ कुंदन व्यास को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान करना रहा। मुख्य अतिथि मंजू लोढ़ा ने बीबीसी के संस्थापक निदेशकों हरेश मेहता और डॉ. अलका वालावालकर की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया।

समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी अमित तिवारी और एयर इंडिया के पूर्व निदेशक एवं बोर्ड सदस्य अमोद शर्मा भी उपस्थित रहे। सम्मानित होने वालों में जमशेद मिस्त्री, विश्वास मोटे, रेखा निगम, गुरबीर सिंह चावला, प्रियंका पारेख, नीला सांघवी, मनवा नाइक, स्वाति चौहान, सुरेश मित्तल, विशाल आहूजा, ममता राजा, चंद्रकांत शाह, तजिंदर सिंह तिवाना, शिल्पा चौधरी, संजीव गुप्ता, इकबाल ममदानी, शुभ मल्होत्रा, डॉ. मिताली उपाध्ये, मानव चौहान, राकेश पांडे, नरेश फाल्टनकर, गोपाल शर्मा, इंदू नरुला, पायल शाह और रूपेश पिल्लई शामिल रहे।
