
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद इसी दिन जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
- इस विधि से करें पूजा
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर की सफाई करें और भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर को स्वच्छ कर नए वस्त्र पहनाएं। पूजा स्थल को फूलों से सजाकर भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद तिलक लगाकर पुष्प अर्पित करें। भगवान विष्णु को पीले फूल प्रिय माने जाते हैं, इसलिए पूजा में इनका विशेष रूप से उपयोग करें।
पूजा के दौरान भगवान को मौसमी फल और अन्य नैवेद्य अर्पित करें। भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करें। इसके बाद दीपक जलाकर शंख और घंटियां बजाएं। मान्यता है कि शंखनाद और घंटियों की ध्वनि के साथ भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाया जाता है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन करते हुए भगवान की आरती करें। अंत में परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जीवन की बाधाओं से मुक्ति के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें।
• विस्तृत विवरण
• नियमों के अनुसार दशमी मिश्रित एकादशी की तुलना में द्वादशी युक्त एकादशी अधिक श्रेष्ठ मानी जाती है।
इसका कारण है-
दशमी मिश्रित एकादशी (विद्धा): जिस एकादशी तिथि में सूर्योदय के समय दशमी का अंश मौजूद हो, उसे सामान्यतः व्रत के लिए त्याज्य माना जाता है।
द्वादशी युक्त एकादशी: जिस एकादशी तिथि में सूर्योदय के समय एकादशी हो और बाद में द्वादशी लगे, वह व्रत के लिए सामान्यतः शुद्ध मानी जाती है।
- गृहस्थ व्यक्ति, जिसने किसी वैष्णव या अन्य संप्रदाय की दीक्षा नहीं ली है-20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का व्रत रखना चाहिए। इसका कारण धर्मशास्त्रीय व्रत-निर्णय है।
- मुंबई के पंचांग के अनुसार-
20 नवंबर को सूर्योदय : सुबह 6:48 बजे।
दशमी समाप्त : सुबह 7:16 बजे।
एकादशी प्रारंभ : सुबह 7:16 बजे।
एकादशी समाप्त : 21 नवंबर को सुबह 6:32 बजे।
21 नवंबर को सूर्योदय : सुबह 6:49 बजे, उस समय द्वादशी रहेगी।
• गृहस्थों के लिए निर्णय क्यों 20 नवंबर है?
- मुंबई के पंचांग के अनुसार-
- यह क्षय एकादशी का मामला है। एकादशी तिथि दोनों दिनों के सूर्योदय के बीच आती है, लेकिन किसी भी दिन सूर्योदय के समय एकादशी मौजूद नहीं है।
- स्मार्त धर्मशास्त्रीय निर्णय के अनुसार ऐसी स्थिति में गृहस्थ 20 नवंबर को व्रत करते हैं। 21 नवंबर का व्रत वैष्णव परंपरा के अरुणोदय संबंधी नियम से निर्धारित होता है।
- 21 नवंबर को द्वादशी के दिन पारण किया जाएगा। मुंबई में पारण के लिए दोपहर 12:08 बजे के बाद का समय दिया गया है।
