सावन मास और नए सत्र की शुरुआत के साथ यह महीना कई राशियों के लिए अवसरों और बदलावों से भरा रहेगा। कहीं कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं तो कहीं पारिवारिक जीवन में संतुलन साधने की चुनौती।
कई जातकों को आर्थिक और संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं जबकि कुछ को स्वास्थ्य और यात्राओं को लेकर सतर्क रहना होगा। नया निवेश, स्थान परिवर्तन और संबंधों में मधुरता ये सभी तत्व इस महीने की प्रमुख झलकियां हैं।

आइए जानें सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आया है यह माह-
मेष राशि
इस माह तनाव से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और संपत्ति संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। करियर में बदलाव की सोच को सोच-समझकर अमल में लाएँ।
वृषभ राशि
वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में रुकावटें आएंगी। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ेगा। पारिवारिक हलचल रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन राशि
कड़ी मेहनत के बावजूद अफवाहें तनाव देंगी। अनुभवहीन निर्णयों से बचें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा, धैर्य जरूरी है।
कर्क राशि
संपत्ति मामलों में लाभ मिलेगा। शुरुआत में कार्य सफल होंगे, अंत में भाग्य साथ देगा। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन मन में अनजाना भय बना रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें, दूसरों की नकल न करें।
कन्या राशि
सुख-समृद्धि का अनुभव होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। विवादों से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़ा निवेश फिलहाल टालें।
तुला राशि
कार्य में सक्रियता बढ़ेगी। वरिष्ठों से लाभकारी मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लें। मतभेदों से बचें, संयम रखें।
वृश्चिक राशि
संतान से सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शत्रु बाधाएँ देंगे, लेकिन आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, शुरुआत से ही शुभ संकेत मिलेंगे।
धनु राशि
व्यवसाय हेतु यात्रा संभव है। निवेश में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। योजनाएँ धीरे-धीरे सफल होंगी।
मकर राशि
साहित्य व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। कार्यों की प्रशंसा होगी। संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अवसरों का लाभ मिलेगा। निर्णय क्षमता बढ़ेगी और विवादों में जीत संभव है।
मीन राशि
रोजगार और व्यापार में प्रगति होगी। अटका धन मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। स्थान परिवर्तन संभव है।