● ‘मानस प्रयास सेवा संस्था’ का तुलसी मानस पंच तत्व अवॉर्ड समारोह संपन्न

ठाणे।
गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर ‘मानस प्रयास’ की ओर से तुलसी मानस पंच तत्व अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। ठाणे स्थित स्वर्गीय गंगूबाई शिंदे हॉल में आयोजित समारोह में संत गण, राजनेता और बड़ी संख्या में समाजसेवी जुटे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि तुलसीदास जी ने समग्र हिंदू समाज के संस्कारों को पुनर्जीवित करने का महती कार्य किया। इसलिए इतिहासकारों का मानना है कि उस काल में दो राजा थे। एक था बादशाह जलालुद्दीन अकबर जिसकी तलवार के बल पर सत्ता चल रही थी और दूसरे राजा थे गोस्वामी तुलसीदास, जिन्होंने लोगों के हृदय पर राम जी के राज्य को प्रतिस्थापित कर दिया था।

बता दें कि गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष ‘मानस प्रयास’ की ओर से विविध क्षेत्रों में कार्यरत विभूतियों को तुलसी मानस पंच तत्व अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में 2025 का अवॉर्ड मानस विवेक श्री- श्रीमती नम्रता सीताराम देशमुख, मानस साहित्य श्री- राजेश विक्रांत, मानस समाज श्री – श्रीप्रकाश शुक्ल, मानस सेवा श्री – शैलेश सिंह और मानस उद्योग श्री – गिरीश कुमार गोपालन को प्रदान किया गया।

स्वामी समर्थ रामदास महाराज (बापू-वलसाडवाले), भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, उद्योगपति व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र शुक्ल, समाजसेवी पंकज मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी पं. दुर्गा प्रसाद पाठक, भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉ राधेश्याम तिवारी, उद्योगपति सुरेंद्र उपाध्याय, भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष संदीप लेले, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, उद्योगपति राजकुमार दुबे, नगरसेवक भरत चव्हाण सहित कई लोग उपस्थित रहे।
मानस प्रयास सेवा संस्था के अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महासचिव अरुण शुक्ल, उपाध्यक्ष अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष सुरेश मिश्र, सह कोषाध्यक्ष अजेय मिश्र, अरविंद गिरी, सुनील मिश्र, दयाशंकर शुक्ल के प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।