● प्रियंका जैन@9769994439
(ज्योतिषी, टैरो रीडर, न्यूमरोलॉजिस्ट, पामिस्ट)

आज जानेंगे कि मूलांक 1 वाले कैसे होते हैं। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य की तरह ये लोग हमेशा चमकना चाहते हैं। इनमें एक विशेष बात यह होती है कि जब ये किसी से रिश्ता रखते हैं तो उसमें थोड़ी-सी दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। न तो किसी को बहुत ज्यादा करीब आने देते हैं और न ही किसी को अपने बिना रहने देते हैं।
कैसे जानें मूलांक?
यदि आप किसी भी महीने की 1 तारीख, 10 तारीख, 19 तारीख या 28 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 1 होगा। (उदाहरण के लिए – 1+9= 10; 1 + 0 = 1)
मूलांक 1 वाले अपनी बुद्धि के बल पर जीवन में काफी आगे बढ़ते हैं। हालांकि, इनके भीतर अहं (ego) की मात्रा थोड़ी अधिक देखी जाती है। ये लोग जन्म से ही आत्मनिर्भर रहना जानते हैं और किसी पर जल्दी निर्भर होना इन्हें पसंद नहीं होता। अक्सर ये अकेले काम करना पसंद करते हैं और साझेदारी (पार्टनरशिप) में कम ही सहज महसूस करते हैं।
अपने दैनिक जीवन में ये लोग थोड़े आलसी भी माने जाते हैं। ‘आज का काम कल और कल का काम परसों’ की प्रवृत्ति इनमें देखी जाती है। फिर भी, जब बात काम या व्यापार की आती है तो ये पूरी लगन से कार्य करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।
मूलांक 1 वालों को किसी के दबाव में रहना पसंद नहीं होता। ये बहुत जल्दी गुस्से में आ जाते हैं और गुस्सा शांत होने के बाद समझते हैं कि उन्होंने कई ऐसी बातें कह दीं जो नहीं कहनी चाहिए थी।
प्यार के मामलों में ये लोग बहुत अधिक सौभाग्यशाली नहीं माने जाते। विवाह में भी इन्हें कई बार ज़्यादा समझौते करने पड़ते हैं। फिर भी, ये एक सच्चे और अच्छे मित्र साबित होते हैं।
(इसी तरह अगले सप्ताह हम बात करेंगे मूलांक 2 के बारे में)
अस्वीकरण: सद्वार्ता में प्रकाशित या प्रसारित चिकित्सा, स्वास्थ्य, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास व पुराण संबंधी सभी लेख, वीडियो व सामग्री केवल सामान्य जानकारी हेतु प्रस्तुत की जाती है। यह सामग्री विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से संकलित है किंतु इसका उद्देश्य किसी प्रकार की चिकित्सीय या विशेषज्ञ सलाह देना नहीं है।
कृपया किसी भी उपचार, उपाय या योगिक/ज्योतिषीय अनुशंसा को अपनाने से पूर्व संबंधित क्षेत्र के योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
सद्वार्ता इस सामग्री के उपयोग से उत्पन्न किसी भी प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रभाव के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।