
न्यूरडलिंगन (जर्मनी)।
जर्मनी के पुरातत्वविदों ने बवेरिया राज्य के न्यूरडलिंगन कस्बे के समीप हालिया खुदाई में एक चौंकाने वाली खोज की है। उन्हें कांस्य युग की लगभग 3 हजार वर्ष पुरानी एक तलवार प्राप्त हुई है, जो अत्यंत सुरक्षित अवस्था में मिली है और आज भी चमक रही है।
बवेरियन स्मारक संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने इसे अब भी दमकती हुई तलवार बताते हुए इसे उस समय के शिल्पकारों की उच्चस्तरीय कला का प्रमाण माना है। तलवार को एक कब्र से मानव अवशेषों के साथ खोजा गया, जो उस काल की जीवनशैली और दफन क्रियाओं की अहम जानकारी देता है।
यह दुर्लभ खोज इतिहासकारों और विशेषज्ञों के बीच गहरी रुचि का विषय बनी हुई है। पुरातत्वविद अब इस प्राचीन हथियार की उत्पत्ति और कांस्य युग की संस्कृति में इसके महत्व को समझने के लिए गहराई से अनुसंधान कर रहे हैं।