● गुरु-शिष्य मिलन: 23 अगस्त को मुंबई में

मुंबई।
अयोध्या धाम की प्रतिष्ठित गुरुपीठ वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलश तिवारी मंदिर के महन्त और नगर निगम अयोध्या धाम के महापौर, पूज्य श्री गिरीशपति त्रिपाठी जी आगामी 23 अगस्त को मुंबई पधार रहे हैं। वे वशिष्ठ फाउंडेशन शैक्षिक सामाजिक वेलफेयर ट्रस्ट (मुंबई शाखा) द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में शामिल होंगे।
समारोह का आयोजन मालाड-पूर्व स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में शाम 4:30 बजे से होगा। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु स्वागत एवं गुरु पूजन से होगी, जिसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर गुरु-शिष्य परिवार के सभी सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि महन्त त्रिपाठी जी का यह मुंबई प्रवास अध्यात्म, संस्कार और समाजसेवा की प्रेरणा लेकर आएगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल क्रमांक 9415140105 पर संपर्क किया जा सकता है।