
मुंबई।
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के अंधेरी स्थित कार्यालय पर संस्था अध्यक्ष टी.एन.दुबे की देख-रेख में ७९वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडवोकेट राजेश दुबे (अध्यक्ष-कोर्ट बार असोसिएशन व दिलीप दुबे, ए.पी.ओ.) के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राय-साइकिल व नोट बुक वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी रजाक बिलखिया, गणेश अग्रवाल, एडवोकेट अशोक मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, आनंद उपाध्याय, अमित खरवार, जय सिंह, प्रमोद पांडेय, रंगनाथ दुबे, हरीश श्रीवास्तव, एडवोकेट सतीश मिश्रा, कामगार नेता विकास तिवारी, प्रशांत चारी, गुरुजस यादव, अरविन्द मिश्रा, पिंटू उपाध्याय, विनय दुबे, रामप्रताप प्रजापति, किसन राठोड, शंकर मिश्रा, अलोक दुबे, पंकज मिश्रा, संतोषकुमार दुबे, मंजय तिवारी, लता रोहिदास, दशरथ मिश्रा, राजेश शर्मा, अभिषेक राय, कृष्णा तिवारी आदि गणमान्य उपस्थित थे।