
मुंबई।
‘जीवन आनंद स्नेह संस्था’ की ओर से मालाड स्थित संत ज्ञानेश्वर उद्यान में बड़े उल्लास से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित 102 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक यादव जी के हाथों ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ध्वज वंदन और देशभक्ति के गीतों का गायन किया।
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तलवार ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। कार्यकारी अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी का स्वागत करते हुए सभी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। शुक्ला ने कहा कि हमारा भारत आने वाले दिनों मे विश्व की आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा और इसमें नारी शक्ति का गहरा प्रभाव रहेगा।
इस अवसर पर महामंत्री रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय सिंगोदिया, मंत्री संदीप अग्रवाल, श्रीमती दर्शाना हिरावला, श्रीमती कमलाजी, दिलीप मिश्र, कयाल जी, कमल भारद्वाज, बिपिन शुक्ला, अशोक पाण्डेय एवं अन्य माननीय सदस्य गण उपस्थित थे।