
मुंबई।
चाँदीवली विधानसभा वार्ड क्रमांक 162 में श्री कृष्ण मित्र मंडल के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की 35 फुट ऊँची विघ्नहर्ता प्रतिमा के आगमन का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर इस मनमोहक गणेश की एक झलक पाने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा विघ्नहर्ता मंडप से उमा महेश्वर मंदिर होते हुए मंडप पर समाप्त हुई।
इस मौके पर मुंबई उपनगर के पूर्व पालक मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान, पूर्व सांसद पूनम ताई महाजन, सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली, शिव सेना विभाग प्रमुख सोमनाथ सांगले, साकीनाका प्रभाग के सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप मैराल, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत माने, वजीर चंद मुल्ला, बाबू बत्तेली, एड कैलाश अगावने, राम साहू, सुरेंद्र सिंह, निशात खान, हामिद पठान, रियाज मुल्ला, अजीज खान, रत्नाकर शेट्टी, डेरिन कोटियन, मोहसिन शेख उपस्थित थे।