
मुंबई।
शौर्य फाउंडेशन एवं पूर्वांचल मानस मंडल के संयुक्त तत्त्वावधान में नरीमन पॉइंट स्थित यशवंत राव चव्हाण सभागृह में ‘अखंड भारत स्मृति दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष व जाने-माने नेत्र चिकित्सक डॉ. श्याम अग्रवाल को ‘प्रेरक चरित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. मंजू लोढ़ा, शिवसेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब दुबे, वरिष्ठ स्वयंसेवक आनंद माटेगांवर, महेन्द्र सुराना ( प्रभारी – गुजरात हिंदी साहित्य भारती), मास्मा के सचिव प्रवीण अंगारा , उद्योगपति व समाजसेवी विक्रम चंदन, संजय सिंह, प्रभाकर शुक्ला आदि प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रही। सम्मानित अतिथियों में रामजीत गुप्ता, शिवकुमार सिंह, वाचस्पति तिवारी, नवीन पोरवाल, प्रभु पाण्डेय, विपिन गुप्ता, अश्विनी कुमार दुबे, आर. के. प्रकाशन के रामकुमार व रवि यादव उपस्थित रहे। सूत्र संचालन सत्यभामा सिंह ने किया।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में डाॅ. रुचि चतुर्वेदी आगरा, कमलकांत तिवारी बरेली, नंदिनी श्रीवास्तव गाजियाबाद, बिट्टू जैन ‘सना’, डॉ. मृदुल ‘महक’ मुंबई ने विविध रसों से परिपूर्ण रचनाओं का पाठ किया।
राजेश दुबे ‘अल्हड़ असरदार’ ने कवि सम्मेलन का कुशलतापूर्वक संचालन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर से पधारे वरिष्ठ कवि रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने की। सभी कवियों ने अपने-अपने अंदाज में उपस्थित श्रोताओं पर छाप छोड़ी।
पूर्वांचल मानस मंडल के सचिव अजय बनारसी की अगुवाई में अन्नपूर्णा गुप्ता, संगीता पाण्डेय, विपिन दुबे, रामकुमार विश्वकर्मा, राकेश त्रिपाठी, अनुज वर्मा ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन किया। मंडल की उपाध्यक्ष संगीता दुबे ने मुख्य वक्ता श्री विष्णु शंकर जैन की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट किया।
कार्यक्रम के संयुक्त आयोजक व शौर्य फाउंडेशन के अध्यक्ष रामकुमार पाल तथा सचिव देवेंद्र तिवारी ने सभी गणमान्य अतिथियों का यथोचित सम्मान किया। पूर्वांचल मानस मंडल के उपाध्यक्ष सदाशिव चतुर्वेदी ने उपस्थित अतिथियों, कवियों व श्रोताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया।