
नवी मुंबई।
संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के अंतर्गत कोपरखैरणे और गोग्रासवाडी (डोंबिवली) में आयोजित दो रक्तदान शिविरों में 325 भक्तों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कोपरखैरणे
संत निरंकारी मिशन, सानपाडा सेक्टर की कोपरखैरणे शाखा ने ज्ञान विकास संस्था स्कूल, सेक्टर-23 में शिविर आयोजित किया, जिसमें 151 रक्तदाताओं ने भाग लिया। रक्तसंकलन संत निरंकारी रक्तपेढी, विलेपार्ले ने किया।
इस शिविर का शुभारंभ ॲड. पी. सी.पाटील (संस्थापक – ज्ञान विकास संस्था) के करकमलों द्वारा किया गया | इस अवसर पर प्रकल्पग्रस्त महिला आघाडी, नवी मुंबई की अध्यक्षा श्रीमती जयश्रीताई पाटील, ज्ञानविकास संस्था के अध्यक्ष ॲड. प्रसाद पाटील, पूर्व नगरसेवक केशव जगू म्हात्रे, समाजसेवक सुनिकेत हांडे पाटील ज्ञानविकास संस्था के संचालक गजानन पाटील, सह सचिव रमेश वेटा, कनिष्ठ महाविद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती शोभा पाटील आदि गणमान्य सज्जन उपस्थित थे। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मिशन द्वारा किये जा रहे मानव सेवा की कार्यों की प्रशंसा की। मिशन के स्थानीय सेक्टर संयोजक मनोहर सावंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। ब्रांच मुखी अर्जुन आगासकर की देखरेख में स्थानीय सेवादल युनिट के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में सेवादल के क्षेत्रीय संचालक सर्वश्री अरुण पाटील एवं अशोक केरेकर के अतिरिक्त कई ब्रांचों के प्रबंधकों ने भाग लिया। इसी दिन संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में 600 से अधिक स्थानों पर ‘वननेस वन’ नागरी समूह वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। उसी उपलक्ष्य में ज्ञान विकास संस्था के प्रांगण में भी करीब 10 पौधों का रोपण किया गया |

गोग्रासवाडी-डोंबिवली
डोंबिवली झोन-35ए की गोग्रासवाडी शाखा ने आनंद दिघे सभागृह में रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 174 भक्तों (129 पुरुष, 45 महिलाएँ) ने रक्तदान किया। रक्तसंकलन जे.जे. महानगर रक्तपेढी, मुंबई ने किया।

शिविर का शुभारंभ जोन प्रभारी रावसाहेब हसबे की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विधायक राजेश मोरे भी उपस्थित रहे। आसपास के गाँवों सागाव, आयरे, नांदीवली आदि से भी भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।
स्थानीय मुखी जयदेव गायकवाड और सेवादल यूनिट के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
follow us
https://whatsapp.com/channel/0029VbBQdaA6GcGLXRa8cs1K