
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। यह अंक शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।
मूलांक 6 वाले लोग सुंदर और सुसज्जित जीवनशैली पसंद करते हैं। इन्हें ब्रांडेड वस्तुओं का शौक होता है। शुक्र प्रेम का ग्रह है, इसलिए ऐसे लोगों की लव मैरिज की संभावना अधिक रहती हैं।
ये लोग बोलने में मीठे होते हैं और दूसरों का दिल कभी नहीं तोड़ते। शांत स्वभाव के साथ-साथ अपने कार्य को सही ढंग से अंजाम देने में माहिर होते हैं। रिश्तों को ये लोग धन से अधिक महत्व देते हैं और आम तौर पर इनके पास धन की कमी भी नहीं रहती।
इनके लिए ओपल रत्न शुभ माना जाता है। इसके अलावा सफेद वस्तुओं का दान और मां लक्ष्मी की पूजा इन्हें विशेष लाभ प्रदान करती है।