
मुंबई।
मुंबई में मराठी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित ‘फिनिक्स विशेष सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘फिनिक्स पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के हाथों प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनके जीवन पर आधारित वीडियो बुक ‘फिनिक्स’ का भी विमोचन किया गया।

फडणवीस ने कहा कि यह पुरस्कार जिम्मेदारी निभाने और कार्य करने की शक्ति को दोगुना करता है। उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का स्तंभ बताते हुए कहा कि सरकार हमेशा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए खड़ी है। कोविड के बाद पत्रकारिता की चुनौतियाँ बढ़ी हैं, लेकिन लोकतंत्र मजबूत रखने के लिए पत्रकारिता की स्वतंत्रता अबाधित रहनी चाहिए।

उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग के सामाजिक योगदान और श्री श्री रविशंकर द्वारा भारतीय योग, आयुर्वेद और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की सराहना की।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मंत्री मंगलप्रभात लोढा और पत्रकार संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
