
मुंबई। नेपाल में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र महाराष्ट्र राज्य आपत्कालीन कार्य केंद्र ने राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
एडवाइजरी में कहा गया है कि इस समय नेपाल की यात्रा से परहेज़ करें। जो नागरिक पहले से नेपाल में मौजूद हैं, वे अपने निवास स्थान पर ही सुरक्षित रहें। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और स्थानीय प्रशासन व भारत के दूतावास द्वारा दी जा रही सभी सूचनाओं का पालन करें।
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए भारतीय दूतावास की हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है-
➡️ +977-980 860 2881 (व्हाट्सऐप कॉल पर भी उपलब्ध)
➡️ +977-981 032 6134 (व्हाट्सऐप कॉल पर भी उपलब्ध)
राज्य आपत्कालीन कार्य केंद्र, महाराष्ट्र ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।
राज्य आपत्कालीन कार्य केंद्र, महाराष्ट्र के हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं-
➡️ +91-9321587143 (व्हाट्सऐप कॉल पर भी उपलब्ध)
➡️ +91-8657112333 (व्हाट्सऐप कॉल पर भी उपलब्ध)