
नवी मुंबई। लंबे इंतजार के बाद नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) इस महीने यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। यह मुंबई का तीसरा हवाई अड्डा होगा, जहां शुरुआत में इंडिगो और आकासा एयर अपनी उड़ानें शुरू करेंगी।
इंडिगो सबसे पहले यहां से उड़ान भरने वाली एयरलाइन होगी। कंपनी रोज़ाना 18 उड़ानों के साथ 15 से अधिक भारतीय शहरों को जोड़ेगी। मार्च 2026 तक यह संख्या बढ़कर 79 उड़ानें हो जाएगी, जिनमें 14 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य भी शामिल होंगे। नवंबर 2026 तक इंडिगो की योजना 100 से अधिक दैनिक उड़ानें संचालित करने की है।
आकासा एयर भी AdAirport Holdings Ltd. के सहयोग से यहां से संचालन शुरू करेगी। शुरुआती चरण में कंपनी हर सप्ताह लगभग 100 घरेलू उड़ानें भरेगी, जो नवंबर 2026 तक बढ़कर 300 घरेलू और 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों तक पहुंचने की उम्मीद है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम दो घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचे और पावर बैंक व इलेक्ट्रॉनिक सामान हैंड बैगेज में ही रखें। सुरक्षा जांच के दौरान देरी से बचने के लिए धारदार वस्तुएं या प्रतिबंधित सामान न ले जाएं।
इंडिगो और आकासा एयर के साथ शुरुआत करते हुए, नवी मुंबई एयरपोर्ट जल्द ही देश के व्यस्ततम विमानन केंद्रों में शामिल होने जा रहा है।